फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत 100, उपस्थित थीं महज 47 बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा और सीडीपीओ सरस्वती शाक्या ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की दुर्व्यवस्था देख अधिकारियों ने नाराजगी जताई। बालिकाओं की आवासीय सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर अधिकारी बिफर पड़े। आवासीय कक्ष में गैस चूल्हा और सिलेंडर रखा देख तत्काल किचन में ले जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान भवन के खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। शैक्षिक गुणवत्ता की जांच करने के लिए अधिकारी शिक्षण कक्ष में पहुंचे। कक्ष में शिक्षिका द्वारा ब्लैक बोर्ड पर गलत शब्द लिखा देख अधिकारी चौंक पड़े। अधिकारियों ने छात्राओं से पहाड़ा और देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो छात्राएं इसका सही जवाब नहीं दे पाईं। पठन- पाठन की दुर्व्यवस्था पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया। इसके अलावा किचन के भंडार में राशन की कमी पाई गई। इस दौरान नामांकित 100 में 47 बालिकाएं उपस्थित रहीं। संबंधित अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले। अधिकारियों ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में पठन-पाठन और आवासीय सुविधाएं दुरुस्त कर आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर जांच कर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें