फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंडी समिति की वेबसाइट पर कराएं रजिस्ट्रेशन, तभी मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जिन किसानों का खेतों में खड़ी फसल जल चुकी है और उक्त किसान मुआवजे के लिए आस लगाए बैठे है उन किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगलगी की घटना का संबंधित रिपोर्ट लेखपाल मंडी समिति को भेज चुके हैं। बावजूद इसके किसानों को मुवावजा नहीं मिलेगा। कारण की अगलगी के कारण फसल नुकसान का मुआवजा लेने की प्रक्रिया में शासन स्तर से बदलाव कर दिया गया है। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि एक अप्रैल से चांददीयर, श्रीनगर, झरकटहा आदि मौजा के जिन भी किसानों की खेतों में खड़ी फसल जल गई है उक्त सभी किसान को पहले ग्राहक सेवा केंद्र से मंडी समिति की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद मंडी समिति सत्यापन के लिए तहसील प्रशासन को पत्रावली भेजेगा।
इसके बाद संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो की सत्यापन रिपोर्ट लगाने के बाद रिपोर्ट मंडी समिति को भेज दी जाएगी।सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक मंडी समिति से पीड़ित किसानों के खाते में मुआवजा भेज देगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बिना जनसेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराए जिस किसानों की रिपोर्ट सीधे तहसील से भेजी जाएगी मान्य नहीं होगी। ऐसे में तहसील को सत्यापन के लिए मंडी समिति प्रेषित करेगी, जांच के बाद तहसील मंडी समिति को पुन: सत्यापन रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। इसके बाद पैसा प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें