फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार/रेवती। थानों पर शनिवार को थाना समाधान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्यादातर भूमि विवाद से संबंधित मामले सामने आए, जिसे निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

गदड़वार थाने में प्रभारी राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में नौ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से दो पुलिस संबंधी मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सात राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज पांडेय, बीपी पांडेय, कालीशंकर तिवारी उपस्थित रहे। रेवती थाने में नायब तहसीलदार अंजू यादव ने फरियाद सुनी। कुल तीन मामले आए जो राजस्व से सम्बन्धित थे। लेखपाल राजीव गिरी ने एक मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। दो मामलों के लिए प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर हडि़यांकला तथा जमधरवां के लिए रवाना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें