फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट नहीं बनाने वाले स्कूलों की रद्द होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सौ दिवस की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल छात्रों की ईमेल आईडी पूर्ण करना, विद्यालय की वेबसाइट तैयार किया जाना, विद्यालय का वेव पेज तैयार करने में जिन विद्यालयों लापरवाही बरती है उनके खिलाफ मान्यता रद्द की जाएगी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश ने दी है।
विज्ञापन

बताया कि विद्यालय का भौतिक संसाधन (संसाधन मैपिंग) समेत ईमेल आईडी और वेव पेज बना कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश बीते 24 जून को दिया गया था, लेकिन कुछ अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उक्त कार्य नहीं कराया गया है। डीआईओएस ने चेताया कि प्रत्येक संस्था प्रबन्धक / प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक तत्काल इस कार्य को पूर्ण कराते हुए प्रत्येक विद्यालय का न्यूनतम पांच फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से वेवपेज पर अपलोड कराकर लिखित सूचना दो दिवस के अन्दर कार्यालय को उपलब्ध कराएं अन्यथा की दशा में कोई भी प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पर संगत प्राविधानों के अन्तर्गत विद्यालय के मान्यता रद्द करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें