बाबा लक्ष्मणदास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बैरिया में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थि
बैरिया। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत मुरलीछपरा और बैरिया के शिक्षकों के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को बाबा लक्ष्मणदास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। प्रशिक्षकों ने घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने, निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करने और सत्यापन की प्रक्रिया समझाई। बताया कि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक आंकड़ों की जांच और सत्यापन होगा। प्रशिक्षकों ने गणनाकर्मियों से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य पूरा करने की अपील की।