रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के दलई तिवारीपुर गांव में शुक्रवार को सुबह दो सगे भाई करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने बड़े भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।
मुख्तार अहमद (50) घर के बाहर टीन शेड में खूंटे पर बंधे मवेशी को खोल रहे थे। किसी प्रकार तीन शेड में उतरे करंट की चपेट मे आ गये। पास में मौजूद उनके छोटे भाई गुड्डू (30) ने बड़े भाई को छुड़ाने की कोशिश की और वह भी करंट की चपेट आकर झुलस गए। दोनों भाइयों को तात्काल सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मुख्तार को गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ ले गए।