फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुणे से परिवार के साथ घर पहंुचे छठ मनाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले छठ पर अपने घर पहंुच रहे हैं। पुणे से एआई के इंजीनियर अंशुमान त्रिपाठी भी पत्नी ऋचा त्रिपाठी के साथ गांव में देवकली पहंुचे। ऋचा त्रिपाठी पति के साथ साफ्टवेयर कंपनी में काम करती हैं। अंशुमान ने कहा कि काम की व्यस्तता के कारण शादी-विवाह के मौके पर भी घर नहीं आ पाते हैं। मां के बाद पत्नी ने छठ पर्व का संकल्प लिया है। इसी बहाने पूरे परिवार व गांव के दोस्त रिश्तेदारों से मुलाकात हो जाती है। अंशुमान के भाई अमित त्रिपाठी दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते है। वह भी पत्नी और बच्चों के साथ छठ मनाने आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें