बलिया। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रावण दहन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि जिले में 63 स्थानों पर रावण दहन के लिए पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इस बार पटाखों के बजाय पर्यावरण अनुकूल विकल्पों और कम प्रदूषण वाली व्यवस्था पर अधिक जोर दिया जा रहा है।नगर के रामलीला मैदान, कदम चौराहा, दुबहर, भरसर और रामगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही अग्निशमन टीम भी मुस्तैद रहेगी। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी।