फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप की तर्ज पर विकसित होंगी राशन की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अब कार्डधारकों को अनाज लेने के लिए राशन डीलर के घर चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। दरअसल, अभी तक राशन की दुकान डीलरों के घर या उनकी निजी जमीन में होती है, लेकिन अब यह व्यवस्था बदलने जा रही है। राशन की दुकान अब मॉडल शॉप कहलाएगी। फिलहाल जिले में पहले चरण में 75 मॉडल शॉप विकसित होने जा रही हैं। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने हाल ही में पत्र जारी किया है। इसमें 75 उचित दर की दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। चार हजार यूनिट पर एक दुकान का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों के पास इन दुकानों के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी है। यह दुकानें मॉडल शॉप कहलाएंगी, जो सरकारी जमीनों पर बनेंगी।
इससे राशन डीलर बदल जाने के बाद भी दुकान का स्थान नहीं बदलेगा। सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में एक-एक मॉडल शॉप का निर्माण कराया जाएगा। अभी तक सरकारी सस्ते गल्ले की यह दुकानें राशन डीलर के घर या उनकी निजी दुकानों में चलती हैं। कई बार राशन डीलर बदल जाता है तो दुकान की जगह भी बदल जाती है। इसके अलावा, कार्डधारकों को राशन डीलर के घर के चक्कर अलग काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले में 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए दिशा-निर्देश मिले हैं। सरकारी भवनों में यह दुकानें होंगी। अगर राशन डीलर बदलता भी है तो मॉडल शॉप का स्थान नहीं बदलेगा। - रामजतन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें