फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व दो युवकों द्वारा 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सालिक सिंह ने दो अक्तूबर की शाम 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर खेत में बुलाया। यहां दीपक यादव खेत में पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि किशोरी के खेत में आने पर उक्त दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसे इलाज के लिए दोनों युवक सीएचसी अस्पताल ले गए, उसके बाद वहां से जिला अस्पताल ले गए। किशोरी का इलाज कराकर तीन अक्टूबर को घर लाकर छोड़ दिए। इस दौरान परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। किशोरी घर पहुंचने के बाद परिजन को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब युवकों से पूछा तो उन लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता के माता-पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और उक्त दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर दी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें