दुबहड़। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे शौच के लिए खेत में गई थी। इस बीच गांव का ही अभियुक्त अमित पासवान पहले से सरसों के खेत में छिपा था और किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी जब घर आई तो गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना को अपने परिजनों से बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए दुबहड़ थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।