फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी को बिना आईडी होटल में कमरा दिलाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। भरौली होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को कमरा दिलाने वाले मिथुन कुमार ऊर्फ मिठ्ठू को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।उजियार कुतुबपुर निवासी मिठ्ठू होटल के बगल वाली दुकान पर काम करता था। इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि फिरोजपुर गांव निवासी अरविंद पासवान ने नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को घुमाने के बहाने 19 अक्तूबर को भरौली-गाजीपुर मार्ग स्थित होटल में ले जाकर खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। इस बाबत थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया की मुख्य आरोपी को बिना आईडी के कमरा दिलाने में मिठ्ठू ने मदद की थी।वहीं, फिरोजपुर गांव निवासी आरोपी अरविंद पासवान के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें