फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप साबित, आज सुनाई जाएगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश( पॉक्सो एक्ट) न्यायाधीश प्रथमकांत की अदालत ने नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्तगण राजेश यादव, विकास यादव के खिलाफ दोष साबित पाया और सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख तय की है। वादी मुकदमा ने रसड़ा थाना में तहरीर दिया था कि उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष 29/5/ 2021 को घर से रात आठ बजे शौच के लिए गांव से बाहर गई थी और रात तक नहीं लौटी। लोग परेशान होकर उसे खोजते रहे। मामले में रसड़ा थाना में मुक़दमा दर्ज हुआ और विवेचक ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। न्यायालय ने 30 जुलाई 2021 को मामले का संज्ञान लिया और मुकदमे का विचरण प्रारंभ किया दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से कुल छह साक्षी परीक्षित हुए। अभियोजन की तरफ से राकेश कुमार पांडे विशेष लोक अभियोजक व बचाव पक्ष की बहस सुनने के उपरांत अभियुक्तगण के खिलाफ दोष साबित पाया और सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें