जिला स्तरीय कहानी सुनाओं प्रतियोगिता में चयनित प्राथमिक स्तर पर चिलकहर ब्लॉक के सवनराजभर बस्ती
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉट पकवाइनार पर जिलास्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन हुआ है। इसमें जिले भर के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इनमें प्राथमिक स्तर पर चिलकहर ब्लॉक के सवन राजभर बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रंजना पांडेय और शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के बेसवान गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक छविलाल का चयन हुआ। दोनों चयनित अध्यापक लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने पर रंजना पांडेय को डॉयट प्राचार्य बीबी भारती, चिलकहर और रसड़ा ब्लॉक के बीईओ बंशीधर श्रीवास्तव, चिलकहर ब्लॉक की मेंटर शाईस्ता अंजुमन और अभिषेक कुमार सिंह, दिग्यविजय बहादुर सिंह, पवन सिंह, अनुज कुमार, प्रतिमा उपाध्याय, अनिल यादव आदि शिक्षकों ने बधाई दी।