फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वीरबहादुर को हराकर रामाशीष चौहान बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। सीयर ब्लॉक के फरसाटार गांव में चुनाव आयोग के निर्देश पर पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। रामाशीष चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरबहादुर यादव को 247 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। रामाशीष को 893 मत मिले, वहीं वीरबहादुर को 646 मत प्राप्त हुए। 597 मत पाकर समीर मौर्य को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को फरसाटार के प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। इसमें 6122 मतदाताओं में 2902 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 1414 पुरुष व 1488 महिलाएं शामिल थीं। बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना हुई। गणना के शुरुआती दौर से ही रामाशीष ने बढ़त बनाए रखी और कई चरण की गणना के बाद कुल 893 मत प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहे वीरबहादुर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 646 मत ही पा सके। जीत की सूचना मिलते ही चौहान समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित प्रधान चौहान ने मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए ग्राम विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। मौके पर एसडीएम निशांत उपाध्याय, सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी, नायब तहसीलदार दीपक सिंह, एसएचओ विपिन सिंह मौजूद रहे।
12 प्रत्याशियों ने आजमाया था भाग्य
बेल्थरारोड। फरसाटार में प्रधान पद के उपचुनाव में रामाशीष चौहान ने सर्वाधिक 893 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। वहीं, चुनाव में 12 से ज्यादा प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इनमें अवधेश कुमार गुप्ता को 11, कृष्ण कुमार वर्मा को 63, मिंता देवी को 4, मनोज को 38, मोहम्मद शमीम को 405, रामाशीष चौहान को 893, रामकृपाल वर्मा को 20, राम सुनेश्वर को 2, समीर मौर्य को 597, सोनी को 1, वीरबहादुर यादव को 646, हंसनाथ को 147 मत मिले। रद्द मतों की संख्या 75 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें