फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राम ने कुंभकर्ण का किया वध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड के बीचला पोखरा स्थित मैदान में कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध, पाताल विजय का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मेघनाद का वध होने से चिंतित रावण कुंभकर्ण के पास गया और उसे जगाकर लंका की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। फिर उसे राम के पास युद्ध के लिए भेजा। युद्ध भूमि में राम ने कुंभकर्ण को एक ही बाण से यमलोक पहुंचा दिया। रावण ने पाताल लोक में रहने वाले अहिरावण का आह्वान किया। अहिरावण ने रात के अंधेरे में अपनी तंत्र मंत्र शक्ति का प्रयोग कर राम-लक्ष्मण का अपहरण पर उन्हें लेकर पातालपुरी चला गया। बाबा दिलेश्वर नाथ रामलीला समिति कुरेजी की ओर से बजरी टोला स्थित शिव मंदिर में चल रही रामलीला में रावण के उपद्रव व राम जन्म लीला का मंचन किया गया। रावण, कुंभकरण, विभीषण तपस्या में लीन थे। ब्रह्मा जी से रावण ने वरदान मांगा कि नर और वानर के सिवाय किसी के हाथों न मारा जाऊं। कुंभकरण ने निद्रासन का वरदान मांगा। भीमपुरा में बरौली गांव की ऐतिहासिक रामलीला मंचन के अंतिम दिन रावण वध व मेले के साथ राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। रावण वध और लंका विजय के बाद राम, लक्ष्मण और सीता पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। यहां राम और भरत का मिलाप होता है। गले मिलते हो दोनों भाइयों की आंखें नम हो गईं। राम को राजगद्दी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें