नगर स्थित एक निजी मैरेज हाल में राखी मिलन समारोह एवं बहनों के विशेष सम्मान समारोह के दौरान परिव
बलिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रविवार को परिवहन मंत्री एवं नगर विधायक दयाशंकर सिंह की ओर से नगर के एक निजी मैरिज हाल में राखी मिलन एवं बहनों के विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों ने पहुंचकर परिवहन मंत्री को राखी बांधी और उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री ने सभी बहनों को उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को राखी बांधकर किया। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंत्री को राखी बांधी। मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में विश्वास, स्नेह, सम्मान और संकल्प का प्रतीक है। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हमारी अमूल्य सांस्कृतिक परंपरा है। इसी भावना को मजबूत करने और बहनों के सम्मान के उद्देश्य से राखी मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहीं सोनी तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने वाला पर्व है। संवाद