बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती त्रिकालपुर गांव के सामुदायिक भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उपस्थितजनों ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिंटू ने कहा कि राजीव गांधी ने 21 वीं सदी में भारत की मजबूती और विकास सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटर को तवज्जों देने के साथ ही देश में संचार क्रांति की नींव रखी थी। इसके अलावा पंचायती राज व्यवस्था को लागू कर गांवों और कस्बों के विकास को मूर्त रूप दिया था। कहा कि बलिया को बड़ी रेल लाइन, ओवरब्रिज, टेलीविजन रिले केंद्र, टेलीफोन संचार केंद्र आदि राजीव गांधी की ही देन है। अध्यक्षता हीरा राम और संचालन संदीप पासवान ने किया। मौके पर तारा राम, प्रेमचंद वर्मा, दुर्गा राम अच्छे लाल, शिवकुमार, कन्हैया राम, राजेश राम दिनेश कुमार, अवधेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, आलोक रंजन, हरिकेश कुमार, प्रथमेश रंजन आदि उपस्थित रहे।