बलिया। महिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्रनेता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में महिला सीएमएस कार्यालय पर पहुंचे। मौके पर कार्यालय में सीएमएस की अनुपस्थिति देख छात्र मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। युवाओं ने प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान छात्रनेता रानू पाठक ने बताया कि जिले का एकमात्र महिला अस्पताल है जो सुविधाओं का रोना रोता रहता है। लगातार चेतावनी के बाद भी अस्पताल प्रशासन मुद्दे पर गंभीर नही होती है। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद भी इसकी सुविधा मरीजों को नही मिलती रही है। अल्ट्रासाउंड के नाम पर गरीब मरीजों का शोषण होता रहता है। सीएमएस डॉ माधुरी सिंह से टेलीफोनिक वार्ता के बाद प्रभारी डॉ सुमित्रा सिन्हा को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंप धरना समाप्त किया गया। इस दौरान टिंकु चौबे,पंकज पान्डेय, संतोष वर्मा, लक्ष्मीकांत पान्डेय, सौमत्रि पान्डेय, नीतीश सिंह, राहुल मिश्रा, मेराज आलम, मनोज कुमार, मोहित गुप्ता, आकाश जायसवाल, दुर्गेश पान्डेय,लक्ष्मी पंडित आदि मौजूद रहें।