फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रैली निकालकर टीबी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान-2026 के लिए जागरुकता रैली निकालते 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट। आयोजक
विज्ञापन
बलिया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी, के तत्वावधान में भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान-2026 के तहत हनुमानगंज और मनियर ब्लॉक में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 93 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी से पारा पाया जा सकता है। समय पर जांच, नियमित दवा और जनसहभागिता से देश को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। रैली के दौरान एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। इस मौके पर सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार राम निशांत सिंह, समस्त पीआई स्टाफ तथा संबंधित विद्यालयों के एनसीसी सहयोगी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें