रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 07651 / 07652 जालना-छपरा जालना वाया वाराणसी, गाजीपुर एवं बलिया पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचलन किया जा रहा है।
यह गाड़ी जालना से 26 अक्तूबर, 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवम्बर को और छपरा से 28 अक्तूबर, 04, 11, 18 एवं 25 नवम्बर को चलेगी। इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी चार, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी एक, एसएलआर श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। यह रेल गाड़ी प्रत्येक बुधवार को जालना से और प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से संचालित होगी।
वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उधना-छपरा-उधना के मध्य एक पूजा विशेष गाड़ी सं. 09033/09034 का संचालन किया जाएगा। पूजा विशेष गाड़ी सं. 09034 छपरा से 27 अक्तूबर को एवं पूजा विशेष गाड़ी सं. 09033 उधना से मंगलवार 25 अक्तूबर को एक ट्रिप में चलाई जाएगी। इसके अलावा गाड़ी सं 09193 छपरा पनवेल छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन एक नवम्बर को छपरा से बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी जं, बनारस, प्रयागराज होते दूसरे दिन सतना, कटनी,जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण होते पनवेल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं-09194 पनवेल छपरा छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन दो नवबंर को पनवेल से छपरा के लिए होगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।