रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप जेई पर लगा है। पीड़ित की शिकायत पर नगरा पुलिस पंकज यादव निवासी लेखमनपुर नगरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गड़वार थाना के अभईपुर निवासी मनीष चौहान ने आरोप लगाया रेलवे में जेई के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रेलवे में जेई के पद पर कार्यरत पंकज यादव 12 लाख 72 हजार रुपये ले लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने अप्रैल 2022 को कूटरचित फर्जी ज्वाइनिंग लेटर मनीष को दे दिया। उक्त ज्वाइनिंग लेटर लेकर मनीष विभाग में पहुंचा तो बता चला कि लेटर फर्जी व कूटरचित है। इसकी जानकारी होने पर होश उड़ गए। मनीष अपना पैसा वापस मांगने लगा, तो पंकज बाउंस चेक थमा दिया। उसके बाद पैसा मांगने पर गाली गलौज देने लगा। थाना प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।