बेल्थरारोड। दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ उभांव पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। नवागत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि चौकिया मोड़ निवासी मुकुल के गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने गोदाम पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखों का बड़ा स्टॉक मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब गोदाम में पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस, अनुमति और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।