फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: असलहा कारोबारी आत्महत्या के आरोपी राहुल व सहजानंद ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। असलहा व्यवसायी नंदलाल आत्महत्या मामले में नामजद आरोपी राहुल चौबे और सहजानंद चौबे ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने रिमांड बनाने के बाद दोनों को जिला कारागार भेज दिया। अब तक नामजद 10 आरोपी जेल चले गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर के दो गन व्यवसायी सहित चार आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। घटना के 10 दिन बीतने के बावजूद पुलिस कानपुर के गन व्यवसायियों तक नहीं पहुंच सकी। इस मामले में नामजद आरोपी अखिलेश सिंह अब तक फरार हैं और इनके खिलाफ शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
सपा सुप्रीमो के बयान के बाद सूदखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। वह सूदखोरी के अवैध व्यवसाय से जुड़े लोगों की सूची तैयार कर रहा है। सूदखोरी से संबंधित मुकदमे की फाइलों की खोज हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ जिला कारागार में बंद रसूखवाले सूदखोरों से मिलने वालों पर पुलिस नजर बनाई है। मुलाकात करने वालों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें