राधा कृष्ण मंदिर अंबारी में श्रंगार करती महिला और युवती। संवाद
फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी स्थित राधाकृष्ण धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जन्माष्टमी पर सुबह से विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। रात में श्रीकृष्ण जन्म के समय विशेष आरती और पूजन किया जाएगा।
मंदिर प्रबंधक चंद्रभान यादव और पुजारी जयसिंह पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।