बलिया। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रसड़ा तहसील में नागरिकों की फरियादें सुनीं। शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए यह निर्देश दिया कि समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। चेतावनी दी कि निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले ज्यादे आएं। उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर कुमार श्रीवास्तव एवं त्रिलोकी नाथ सिंह ने रजिस्ट्री ऑफिस तहसील में लाए जाने की मांग की। जाम गांव के समूह की महिलाओं ने जल निकासी की मांग की। सिकंदरपुर तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में 30 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, सीओ भूषण वर्मा आदि थे।