हल्दी। थाना क्षेत्र के परसिया गांव के सामने सोमवार की देर शाम जीप पर सवार एक 30 वर्षीय युवक की ट्रक की जद में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
हल्दी थाना क्षेत्र के डांगरबाद बेलहरी गांव निवासी अशोक यादव (30) पुत्र स्व. राजनाथ यादव जो पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी है। सोमवार को बलिया स्थित आफिस से घर जाने के लिए जीप पर सवार हुआ। राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित परसिया गांव के सामने जैसे ही जीप पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक की जद में आ गई। इसके चलते अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।