फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव उपासना से होता है लोक कल्याण : स्वामी नरेंद्रानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। सिकरिया खुर्द में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ में वाराणसी से पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज का भक्तों ने विभिन्न चट्टी चौराहों पर गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान यज्ञ परिसर में पहुंचते ही स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने पहले शंकर जी की प्राण प्रतिष्ठा की। उसके बाद उपस्थित भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि शिव भक्तों के लिए भोले हैं, दुष्टों के लिए भाले हैं, शिव सृष्टि के कण-कण में समाहित है। शिव की उपासना से दसों दिशाओं में लोक कल्याण और सृष्टि में सर्वत्र आनंद के वातावरण का निर्माण होता है। शिव की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का समूल नाश होता है।
वहीं, उनके शिष्य स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज उड़िया बाबा यज्ञ के महत्व के वर्णन करते हुए कहा कि सृष्टि के जनकल्याण का आधार और सनातनी लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम रुद्र महायज्ञ है। मौके पर प्रदीप सिंह, चंदन सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, संतोष गुप्ता, राकेश कुमार, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें