फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फेफना में जन चौपाल, केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

विज्ञापन
पंचायत भवन अखार के सुंदरीकरण और विद्यालयों के कायाकल्प का प्रस्ताव पारित करते ग्रामीण और प्रधान
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा क्षेत्र फेफना के ग्राम पंचायत चौरा में शनिवार को विशाल जन चौपाल कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्र सरकार के 12 और राज्य सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। मिशन विधानसभा 2027 का शंखनाद भी बलिया में हुआ। पूर्व सांसद भरत सिंह, विधान परिषद सदस्य बिच्छेलाल राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह व सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने सहभाग किया। भरत सिंह ने मोदी और योगी के नेतृत्व में हुए कार्यों की सराहना की। बिच्छेलाल राजभर ने कहा, सरकार ने योजनाओं से निम्न वर्ग को ऊपर उठाया। राजधारी सिंह ने मोदी व योगी को मिलना सौभाग्य बताया। पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा का नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी मंडल स्तर की हो रही है। चितबड़ागांव तहसील का प्रस्ताव शासन को गया। विधानसभा फेफना सुभासपा अध्यक्ष सर्वदेव राजभर ने अध्यक्षता की, संचालन दीपक सिंह ने किया। इस दौरान अनिल सिंह, सतीश चौधरी नागा, राघवेन्द्र तिवारी, मार्कंडेय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें