फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवाद की सूचना पर गई पीआरवी पुलिसकर्मियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र के आदर गांव में रविवार की शाम मारपीट की सूचना पर गई पीआरबी के जवानों के साथ मारपीट व उन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला समेत तीन अभियुक्तों को सोमवार को नारायनपुर चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति है।गांव की महिला रूबी पांडे पत्नी पिंटू पांडे ने डायल 112 पर अपने विपक्षी शैल कुमारी व उनके पुत्रों के खिलाफ अपनी जमीन पर जबरन निर्माण कराने की सूचना दी थी। सूचना पाकर पीआरबी कर्मचारी आरक्षी राणा प्रताप व भूपेंद्र सिंह मौके पर गए। वहां विवाद की रूपरेखा समझ निर्माण करा रहे लोगों को फिलहाल काम रोकने व थाने चलने के लिए कहा गया। वहां मौजूद महिला शैल कुमारी ने आक्रोशित होकर पुलिसकर्मियों को धमकाया। बिजली का तार पकड़कर फंसाने की धमकी दी गई। इस दौरान उनके पुत्रों प्रकाश पांडेय व प्रदीप पांडेय द्वारा पुलिसकर्मियों पर लोहे के राड व लाठी से वार किया गया। इससे सिपाही घायल हो गए। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा घायल सिपाहियों के इलाज कराने के बाद मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई थी। इसके बाद सोमवार की सुबह पुलिस ने नरायनपुर चौराहे के पास से महिला समेत तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीआरबी के सिपाहियों पर हमला करने वाली महिला व उसके पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें