नोट बंदी के खिलाफ पकौड़ा बेच कर सरकार का विरोध करते एनएसयूआई के सदस्य।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के दिन एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष हर्षित दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दुस्प्रभाव से देश में आर्थिक संकट, बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है। छोटे तबके के व्यापारियों पर बोझ बढ़ गया है। पूर्व महामंत्री छोटू यादव कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से लगातार शैक्षणिक संस्थानों को नष्ट करने का प्रयास कर रही है। इसका विरोध सभी छात्रों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, राजीव पाण्डेय, अर्जुन यादव, दुर्गेश मिश्रा, जमशेद अहमद टिपू, अनुभव तिवारी, अविनाश, संदीप आदि मौजूद रहे।