बलिया। जिला प्रशासन द्वारा आए दिन रोस्टर का सहारा लेकर व्यापारियों से मोटी रकम की वसूलने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारियों, पटरी दुकानदारों व छात्रों ने संयुक्त रूप से शहीद पार्क में प्रदर्शन किया। रिपुन्जय ने कहा कि प्रशासन कोरोना की आड़ में छोटे व मझोले व्यापरियों का आर्थिक शोषण कर रही है। मांग किया कि सप्ताह के पांच दिन सम्पूर्ण तरीके से दुकानों को खोलने की अनुमति दी जायें और रोस्टर के नाम पर पुलिसिया जुर्म बंद किया जाए। अवनीश तिवारी, नीतीश सिंह, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल युवा जिलाध्यक्ष आकाश पटेल, गणेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, आयुष, लक्ष्मी पंडित, भोपाल जी सिंदुरिया, विकास, रवि, विमल, कैफ खान, बबलू यादव आदि रहें।