फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब की दुकानें हटाने के लिए धरना

विज्ञापन
नगर के बेदुआ बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर हनुमान मंदिर परिसर में धरना पर बैठै मोहल्
विज्ञापन
बलिया। शहर के बेदुआं बंधे से शराब की दुकानों को हटाने की मांग करते हुए आंदोलन तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आबादी के बीच से दुकान को बेदुआ मौजे में दूसरी जगह स्थापित करने की मांग लोग कर रहे हैं। मोहल्लावासी शनिचरी मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर पर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। समाजसेवी गिरजा शंकर राय ने कहा कि शराब, बीयर और देसी शराब की दुकान एक जगह संचालित हो रही है। इसी मौजे में दूसरी जगह स्थापित करने के लिए कई जगह है, इसके बाद भी आबकारी विभाग दुकान संचालन को लेकर सामाजिक वातावरण का ख्याल नहीं रख रहा है। शराब की दुकानों को हटने तक आंदोलन चलेगा। इस मौके पर धर्म भारती, मोती जी, केशरी तिवारी, जितेंद्र, गौरी शंकर प्रसाद, प्रेम माली, नेत्रपाल, अजय ठाकुर, राम जी गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें