श्रद्धांजलि देते विकलांग संगठन के सदस्य।
रागिनी हत्याकांड विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया। कहीं बैठक हुई तो कहीं मोमबत्ती मार्च निकाला गया। सभी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस क्रम में नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। रेलवे चौराहे से प्रारंभ होकर मार्च नगर भ्रमण के पश्चात रामलीला मैदान पहुंचा। जहां गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे ।उधर सपा नेता आनंद यादव के संयोजकत्व में रागिनी हत्याकांड और गोरखपुर में बच्चों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की गई ।सपा जनों ने कैंडल मार्च निकाल गत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । उधर अखिल भारतीय दिव्यांग संगठन की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांगों ने एक स्वर से रागिनी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष ओंकार तिवारी ने कहा कि रागिनी हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाय कम है। यह प्रदेश सरकार के लचीलापन रवैये का परिणाम है। आए दिन कहीं ना कहीं अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है। वहीं अपराधियों के हौसले बुलंद होेते जा रहे है। उन्होंने मांग किया कि हत्यारों को फांसी की सजा देने तथा पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर धमेंद्र तिवारी, मंटू यादव, जवाहिर, राधेश्याम, शिवबिहारी, कालीदास, जितेंद्र, राजकुमार गुप्ता, हरिशंकर, रामप्रवेश आदि रहे।
, सर्वजीत शाह, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।