घोघा। भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के कार्यालय पर मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार वेतन समझौता लागू करने के साथ ही नई पेंशन स्कूीम वापस ले। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। भोजनावकाश में कर्मचारियों ने एलआईसी गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एलआईसी में आईपीओ वापस लेने, वेतन समझौता लागू करने नई पेंशन स्कीम वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी लागू करने, एलआईसी कर्मचारियों का तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित वेतन समझौता लागू करने, जन विरोधी व श्रमिक विरोधी नीतियों पर रोक लगाने की मांग की। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो कर्मी आंदोलन को तेज करेंगे। धरना-प्रदर्शन में विकास अधिकारी अशोक सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजीव प्रजापति, विभोर वर्मा, प्रेमशंकर, रितेश, सुरेंद्र प्रसाद, विमल पांडेय, श्यामाचरण शुक्ल, उमाशंकर यादव, जेपी पाल, नारायण राम, मुद्रिका प्रसाद, मुरलीधर राम, विक्रम सिंह, विकास पटेल, अंकित आदि रहे।