रसड़ा ब्लाक के प्रधानपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग का पुतला दहन करने से पूर
- फोटो : BALLIA
रसडा। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के खिलाफ पदयात्रा निकाल कर लोक निर्माण विभाग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रधानपुर से ऊनाई होते हुए टीकादेवरी को जाने वाली गड्ढायुक्त जर्जर सड़क के निर्माण के लिए पदयात्रा निकाल कर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे सूर्यकांत यादव ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों के एक वर्ष से संघर्ष करने के साथ-साथ एसडीएम के साथ-साथ जन सुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस सड़क के निर्माण के लिए शिकायती पत्र दिया जा चुका है। आंदोलन करने पर आश्वासन मिलने के बाद भी सड़क निर्माण न होने से ग्रामीण आक्रोशित है। पिछली बरसात में यह सड़क पानी के बहाव से दो जगहों पर बह गया था। इसका भी निर्माण सही से नहीं हो पाया। सिर्फ अस्थायी रूप से पाइप पर मिट्टी डालकर कोरम पूरा कर दिया गया। योगी सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क का वादा बेमतलब साबित हो रहा है। सड़क का तत्काल निर्माण शुरू न किए जाने पर ग्रामीण अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर उमेश राजभर, अमरनाथ राम, राहुल तिवारी, दिलीप राम, राकेश निषाद, रंजन गुप्ता, सत्येंद्र राजभर, जितेंद्र कनौजिया, रामजी बास्फोर, लक्ष्मण बास्फोर, पंकज राजभर, सुनील राम, गोविंद राजभर, राकेश ठाकुर, अजय निषाद, अनुज प्रजापति, राजकुमार राम, इंद्रजीत राजभर, अमरजीत निषाद आदि उपस्थित रहे।