विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में एचटी लाइन लगाने का विरोध ग्रामीणों की ओर से जारी है। गांव के 45 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद ग्रामीण लामबंद हैं।
शुक्रवार को गांव में एचटी तार खिंचवाने के लिए नगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीन वाहन पुलिस फोर्स देवकली गांव गई थी। ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। गौरतलब है कि रनउपुर विद्युत उपकेंद्र तैयार हो गया। उसको चालू करने के लिए एचटी तार खींचा जा रहा है। देवकली गांव के ग्रामीणों का कहना है कि एचटी तार बस्ती से एक डेढ़ मीटर की दूरी पर है। हमलोगों की मांग है कि एचटी तार सड़क के दूसरी तरफ शिफ्ट कर दिया जाए। संवाद