भीमपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में मेधावी सम्मान समारोह के दौरान अव्वल छात्र-छात्राओं को प्रशस
भीमपुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में बेल्थरारोड़ विधानसभा क्षेत्र में जिले के टॉप-10 व विद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को भाजपा नेता छट्ठू राम के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय भीमपुरा में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने किया। मुख्य अतिथि बब्बन राजभर ने बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक छट्ठू राम ने मेधावियों को बधाई दी। इस दौरान गायिका शिल्पी राज, अलका सिंह पहाड़िया, मनोहर सिंह, अंजली आदि कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम बच्चों का हौसला अफजाई की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर, दिलीप सिंह, राजू सिंह, सूर्य प्रकाश, डा. ब्रजेश सिंह, धर्मदेव सिंह, राम विजय, जय प्रकाश मौर्य अभिभावक मौजूद रहे। संवाद