भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चीफ पोस्टमास्टर जनरल से लखनऊ कार्यालय पर मुलाकात की। ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं से अवगत कराया। इसमें 12, 24 व 36 वर्षों पर मिलने वाले वेतन उन्नयन में जीडीएस नहीं मिलने, जनपद निवासी अधिकारियों की मनमानी व विभिन्न प्रकार से जीडीएस के हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। चीफ पीएमजी डॉ. प्रणव कुमार ने समाधान का आश्वासन दिया। कुछ मामलों में तुरंत ऑर्डर भी जारी किए। इसमें ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा जनपद व मंडल सहित हर स्तर पर मासिक बैठक विशेष रही। ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडल अध्यक्ष अभय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ की बैठक में यूनियन के जनरल सेक्रेटरी दिनेशधर दुबे, रामानंद तिवारी (प्रांतीय सचिव), उमेश चंद पाण्डेय (मंडलीय सचिव), योगेश त्रिपाठी, विनोद सिंह उपस्थित रहे।