बलिया। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को बलिया आएंगी। सुबह 11.00 से 11.50 तक बांसडीह विधानसभा के सहतवार में घर-घर जनसंपर्क करेंगी। 12.15 पर फेफना पहुंचेंगी। 12.20 से जनसभा को संबोधित करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी के जिले में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रीति त्रिपाठी संग सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मिडिल स्कूल बांसडीह का निरीक्षण किया।