फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट आईटीआई वेलफयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा, जिसमें एसोसिएशन ने वर्ष 2015 से 2019 तक अलग-अलग विषयों का परीक्षा परिणाम संशोधित कराने, वर्ष 2016 से 2019 तक 00 अंकित विषयों के परीक्षा परिणामों को संशोधित करते हुए परीक्षा फल घोषित करने, कोरोना काल में संस्थानों के बिजली बिल माफ कराने की मांग की है। साथ-साथ ही जनपद के विभिन्न प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण और प्रशिक्षणार्थियों के नामों पिता के नाम और जन्मतिथि आदि में त्रुटि होने पर संशोधित कराने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रशिक्षणार्थियों को ऑफलाइन परीक्षा कराने की मांग की। इसके अलावा एसोसिएशन के सदस्यों ने कोरोना वायरस के कारण वर्तमान प्रशिक्षण सत्र के लिए नामांकन नहीं होने से निजी आईटीआई संस्थानों के सामने उत्पन्न हुए आर्थिक संकट से उबरने में मदद की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी व सचिव पुष्पेंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें