फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: मेडिकल चेकअप कराने आया बंदी चकमा देकर फरार, दो घंटे बाद जिला अस्पताल में ही मिला

Fri, 01 Sep 2023 06:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,बलिया

सार

बलिया जिला अस्पताल में शुक्रवार को मेडिकल चेकअप कराने आया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने जिला अस्पताल ही फरार बंदी को दबोचा। 
विज्ञापन
बलिया जिला अस्पताल से बंदी फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिला अस्पताल में शुक्रवार को मेडिकल चेकअप कराने आया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। बंदी की तलाश में पुलिस अस्पताल से लगायत आसपास के मोहल्ले की खाक छानती रही।  करीब दो घंटे बाद पुलिस ने जिला अस्पताल ही फरार बंदी को दबोचा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर निवासी परवेज जिला कारागार में मादक पदार्थ की तस्करी में निरुद्ध है। शुक्रवार को मेडिकल चेकअक कराने के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। इस दौरान उसने शौच जाने की बात कही तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उसे शौचालय लेकर गए। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

इसकी भनक लगते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आननफानन उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाल राजीव सिंह सहित सभी चौकी प्रभारी और एसओजी की टीम पहुंची। बंदी की तलाश में पुलिस की कई टीमों ने काम शुरू किया।

विज्ञापन
Trending Videos

जिसका परिणाम रहा कि दो घंटे बाद पुलिस टीम ने फरार बंदी को जिला अस्पताल के पास से ही धर दबोचा। मामले में एएसपी डीपी तिवारी ने कहा कि फरार हुआ बंदी पुलिस की गिरफ्त में है। उसकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह शौच जाने की बजाए बगल के एक कमरे में लेट गया था। बंदी रक्षकों को लगा कि वह फरार हो गया है और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों अग्रसारित कर दी।
विज्ञापन

पूर्व की घटना से पुलिस ने नहीं लिया सबक

जिला अस्पताल से बंदी के फरार होने का इस वर्ष यह दूसरा वाकया है। इसके पूर्व बीते 23 जून को दुष्कर्म के मामले में बंद आरोपी फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने उस घटना से सबक लेना जरूरी नहीं समझा। शुक्रवार को इसी तरह का एक और मामला सामने आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें