फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस चौकी से बंदी फरार, तीन घंटे बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के अस्थाई पुलिस चौकी से बृहस्पतिवार को मेडिकल बनाने आया बंदी जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया। काफी मशक्कत के करीब तीन घंटे बाद फरार बंदी को पुलिस ने शहर से सटे दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुआं निवासी एजाज पुत्र नजीर के ऊपर एक लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अस्पताल सूत्रों की माने तो पीड़िता गर्भवती है। लिहाजा आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाना था। इसके लिए खून का नमूना दिलवाने के लिए पुलिस जवान जेल से एजाज को लेकर सदर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। वहां भीड़ ज्यादा होने पर चिकित्सकों ने थोड़ी देर बाद जांच की बात कही।
जवानों ने सुरक्षा को लेकर बगल स्थित चौकी में लाकर बैठा दिया। इसी बीच वहां मौजूद जवानों को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फुल गए। उन्होंने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो खलबली मच गई। मौके पर सीओ वैभव पांडेय, कोतवाल राजीव सिंह, एसओजी समेत कोतवाली पुलिस की कई टीमों को लगाया गया। जवानों के काफी मेहनत के बाद आरोपी को दियारे क्षेत्र से पकड़ा। इस संबंध में एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि आरोपी फरार नहीं हुआ था बल्कि अस्पताल के ही किसी वार्ड में जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद ही उसको खोज लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें