फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टील के बर्तनों के भाव 40 रुपये किलो तक बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धनतेरस पर बर्तनों की खरीद में इस बार जेब और अधिक ढीली होगी। फूल, एल्यूमीनियम और पीतल से लेकर स्टील तक के बर्तनों के दाम बढ़ गए हैं। त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने डिजाइनर बर्तनों से अपने गोदाम भर लिए हैं। लेकिन, नवरात्र में भी कोई खास रौनक न दिखने से मायूसी है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तनों की खरीद शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि झाडू और सोने-चांदी के जेवर के साथ लोग बर्तन खरीदना नहीं भूलते हैं। इस बार यह रिवाज निभाना थोड़ा महंगा पड़ेगा। शहर के बर्तन व्यापारी दिलीप कुमार कहते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार स्टील के बर्तनों के दाम करीब 40 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। फूल के बर्तनों के दाम में 200 रुपये तो पीतल के भाव में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी सीजन और सहालग के कारण नवरात्र के बाद बर्तनों के व्यापार में तेजी आ जाती है। लेकिन, इस बार अभी कोई माहौल नहीं दिख रहा है। दुकानदार अमरनाथ ने बताया कि स्टील, पीतल और फूल में नए डिजाइन के बर्तन आए हैं। धनतेरस को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। अभी बाजार में सन्नाटा ही है। उम्मीद है कि धनतेरस पर ठीकठाक व्यापार होगा।
वहीं, सुमन देवी कहती हैं कि वह हर धनतेरस पर बर्तन खरीदती हैं। इस बार बर्तनों के भाव काफी बढ़े हुए हैं। पहले फूल की थाली लेने की सोची थी। लेकिन, अब लगता है कि स्टील की प्लेट या थाली खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें