फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। समाजवाद के पुरोधा व संपूर्ण क्रांति के अग्रज रहे जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर में 21 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला के आला अधिकारी जयप्रकाश नगर, दलजीत टोला की तैयारियों में पूरे जोर शोर से जुटे हुए हैं। बताते चलें कि 21 जून को सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम तय है। रविवार को सीडीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर तैयारी चलती रही। अस्पताल परिसर को सजाने का कार्य किया जा रहा है। डीएसओ रामजतन यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवनीति सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें