बलिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत 12 अक्तूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मशीनों का परीक्षण करेंगे। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि निर्वाचन में एफएलसी में सफल मशीनों का ही उपयोग किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जांच प्रक्रिया देखने की अनुमति दी गई है।