नरहीं। नरहीं फीडर के उपभोक्ताओं नए विद्युत उपकेंद्र कैथवली से आपूर्ति दी जाएगी। शुक्रवार की शाम को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपकेंद्र को ऊर्जीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। करीब छह वर्ष पहले नरहीं में विद्युत उपकेंद्र मंजूर हुआ था लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण कैथवली में बनाया गया।
बुधवार को चितबड़ागांव विद्युत उपकेंद्र की ट्राली खराब होने से नरहीं व चितबड़ागांव फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 40 गांवों की आपूर्ति ठप है। शुक्रवार को कारो फीडर से जोड़ कर इन गांवों को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति की गई। उसके बाद इसके बाद विभाग ने कैथवली उपकेंद्र को चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि कैथवली विद्युत उपकेंद्र के 33 केवी लाइन को ऊर्जीकृत किया गया। इससे शुरू होते ही नरहीं फीडर को चालू कर दिया जाएगा। इससे नरहीं,कैथवली, बैरिया, कर्णपुरा, इच्छा चौबे का पूरा,बड़ौरा, दौलतपुर, शाहपुर बभनौली, सोवन्था, गंगहरा, रैयाखाड़ी, इंदरपुर, मानपुर, हंसाईपुर, महंरेव, खमीरपुर, महरेई, रामपुर चिट, कोटमंझरियां, सुरापाली, मिल्की, मठिया सहित करीब तीस गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर एसडीओ शुभम, जेई विपिन कुमार सिंह, राजेश कुमार, अमित वर्मा, अशोक, संदीप कुमार राय, हनुमान राय बजरंगी, शिवजी गुप्ता, संतोष गुप्ता गोविंद गुप्ता आदि रहे।