फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आजमगढ़ परिक्षेत्र से 270 बसों को प्रयागराज तक चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रयागराज में कुंभ को लेकर तैयारी तेज हो गई। सरकार परिवहन सेवा को मजबूत करने में जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं को प्रयागराज आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए आजमगढ़ परिक्षेत्र में 270 बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कस्बों से बसों का संचालन की योजना तैयार की गई है। किसी स्थल पर समूह में जाने वाले वालों के लिए बस को 24 घंटे के लिए बुक करने का भी प्राविधान है। समूह के रूप में 27 हजार रुपये में बस को बुक किया जा सकता है। इसमें 50 सवारियां बैठाई जाएंगी।
विज्ञापन


बस उन्हें प्रयागराज कुंभ मेले में ले जाएगी और स्नान कराकर उनके घर तक छोड़ देगी। इस तरह की सेवा के लिए सामूहिक रूप से जाने वाले नजदीक के डिपो से बुक करते हैं। सरकार इस बार कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, उसको देखते हुए तैयारी कर रही है। आजमगढ़ परिक्षेत्र में निगम की 388 बसें हैं। अभी कुंभ के पहले 114 नई बसें शासन से परिक्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। इस तरह परिक्षेत्र में नई बसों के मिलने के बाद संख्या 502 हो जाएंगी। इनमें से परिक्षेत्र के सात डिपो से 270 बसों को चलाने की तैयारी की गई है। कुंभ नजदीक आते ही डिपोवार बसों की संख्या निर्धारित की होगी। जिले में बलिया डिपो से बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर, सिंकदरपुर, नगरा, रसड़ा, चितबड़ागांव, उजियार आदि जगहों से कुंभ मेला के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। आरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि कुंभ मेले में जाने वालों के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। निगम का प्रयास है कि कस्बे से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाय। परिक्षेत्र में बसों की कमी नहीं होगी। एक गांव में 50 लोग होने पर बस को बुक भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें