फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रमजान के पहले दिन अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बेल्थरारोड। जुमे के साथ ही शुक्रवार को पाक रमजान की शुरुआत हो गई। पहले जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के दौरान मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। अल्लाह की रजा में रमजान का पहला जुमा बीता। छोटी बड़ी तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। पूरा दिन इबादत ए इलाही में गुजरा। फर्ज नमाजों के साथ कसरत से नफ्ल नमाज अदा की गई। तिलावत ए कुरआन शरीफ की गई। तस्बीह व जिक्र के बीच पूरा जुमा रब को राजी करने में गुजरा।
विज्ञापन

विशुनीपुर स्थित मस्जिद में इमाम अशरफ रजा ने कहा कि रोजेदार खुशनसीब हैं। जिसके लिए हर रोज जन्नत सजाई जाती हैं। रोजेदार की मगफिरत के लिए दरिया की मछलियां दुआ करती हैं। रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है बल्कि इंद्रियों पर नियंत्रण का जरिया है। असल रोजा तो वह है जिससे अल्लाह राजी हो जाए। जब हाथ उठे तो भलाई के लिए, कान सुने तो अच्छी बातें, कदम बढ़े तो नेकी के लिए, आंख देखे तो जायज चीजों को। सुबह रोजेदारों ने सहरी खाई।
पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घरों में नमाज ए फज्र अदा की। इसके बाद कुरान शरीफ की तिलावत की गई। कुछ देर बाद जुमे के नमाज की तैयारी शुरू हो गई। जुमे की अजान शुरू होते ही बड़ी मस्जिद गुदरी बजार, बहेरी, उमरगंज, काजीपुरा के साथ ही अन्य मस्जिदें नमाजियों से भरने लगीं। इसके बाद नमाजियों ने सुन्नतें अदा कीं। इमाम ने तकरीर पेश की। इसमें रोजे के फजाइल बयां किए।शाम को असर की नमाज पढ़ी गई। इफ्तार का इंतजार शुरू हुआ। मस्जिद का डंका जैसे ही बजा। सब ने खुदा का शुक्र अदा करते हुए रोजा खोला। रोजा खोलने के बाद मस्जिदों का रुख किया। मगरिब की नमाज अदा की।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में रमजान के प्रथम जुमे को मुस्लिमों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर सलामती की दुआएं मांगी। नगर के जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, उभांव बड़ी मस्जिद समेत क्षेत्र के मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ रही। पिपरौली के पूर्व प्रधान अनवर जावेद ने बताया कि यह खुदा की इबादत करने का पाक महीना है। इन दिनों शैतान कैद कर लिए जाते हैं तथा रहमतों के दरवाजे खुल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें