गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के लिए प्रभात फेरी निकाल नगर भ्रमण करते सिख समुदा
- फोटो : BALLIA
बलिया। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा स्थित गुरुनानक दरबार से रविवार की सुबह भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी नगर के गुरुद्वारा रोड होते शहीद पार्क चौक, विजय सिनेमा, आर्य समाज रोड, जापलिनगंज, चित्तू पांडेय सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी में सिख संगत ने गुरुवाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभात फेरी में सरदार जगजीत सिंह, सुरजीत सिंह एडवोकेट, स्वर्ण सिंह, गुरबख्श सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह, निरंकार सिंह, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, विशाल सिंह, विश्वजीत सिंह, सागर सिंह, नागेंद्र आदि रहे।